बड़ौद: नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पड़वा का उत्सव, गाय बेलो से छोड़ फड़वाकर हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन रहे उपस्थित
आज शनिवार 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा केअवसर पर पड़वा भी मनाया गया ग्रामीणों द्वारा गाय और बेलो को मैदान में एकत्रित कर छोड़ फ़ड़वाया गया।बता दे कि इस कार्यकर्म में दो मुखी लकड़ी के ऊपर चमड़ा बांधकर उसे गाय बेल के सामने किया जाता हे जिससे गाय और बेल क्रोधित होकर उस चमड़े में अपने सिंग से वार करते हैं और उसे फाड़ते है।यह आयोजन तहसील के ग्राम पिपलिया हमीर में हुआ