बड़ौद: आंनद संस्थान ने हर घर दिवाली उत्सव के तहत कालबेलिया घुमक्कड़ जातियों के बीच दिवाली मनाई
मध्यप्रदेश राज्य आनंद संस्थान द्वारा हर घर दिवाली उत्सव व हर घर दिवाली अभियान अंतर्गत बडौद के आनंदको द्वारा क्षेत्र के काल बेलियो घुमक्कड़ जाति की बस्ती में पहुंच कर उनके बीच दीपावली पर्व मनाया गया।इस दौरान उन्हें दीपक, मिठाई वितरित की गई साथ ही उनके स्कूल जाने योग्य बच्चों को स्कूल में भर्ती करवाने व शिक्षा की प्रेरणा के साथ शिक्षा के महत्व को समझाया।