बड़ौद: शराब के नशे में ग्राम आमलिया निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
गुरुवार 31 अक्टूबर को बडौद थाने से दोपहर 2 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ग्राम आमलिया निवासी फरियादी मान सिंह पिता नान सिंह उम्र 60 वर्ष के साथ आरोपीगण बगदू सिंह पिता नाथु सिंह,मुकेश लाल पिता बगदु लाल मालवीय,और विनोद पिता मांगू मालवीय निवासीगण ग्राम लसुलडिया गोयल थाना झारड़ा के द्वारा मोबाइल से संबंधित बात को लेकर आरोपियों द्वारा मारपीट की गई है