बड़ौद: ग्राम मदकोटा में हर घर दिवाली उत्सव अभियान के तहत राज्य आनंद संस्थान ने मंगलवार को हर घर दिवाली मनाई
दीपावली पर्व के चलतेआनंद संस्थान मध्यप्रदेश के हर घर दिवाली उत्सव अभियान के अंतर्गत आनंद ग्राम मदकोटा में आज मंगलवार शाम 5 बजे निशक्तजन नागु सिंह चौहान के घर पर जिले के आनंद संस्थान के सदस्य पहुंचे। जहां उनके द्वारा दैनिक उपयोग की राशन सामग्री,मिठाई तथा दीपक भेंट किए गए।इस अवसर पर जिले के आनंद संस्थान के सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।