बड़ौद: 31 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मनाया गया, घर-घर मां लक्ष्मी की पूजा हुई
रोशनी का पर्व दीपावली गुरुवार 31 अक्टूबर को नगर में धूमधाम से मनाया गया। साथ ही घरों के बाहर व आंगन में दीप भी जलाए गए। नगर में गुरुवार सुबह से ही बाजारों में रौनक देखने को मिली।नए परिधानों से लेकर पूजा की सामग्री भी लोगों के द्वारा खरीदी गई। बच्चों एवं महिलाओं द्वारा घर आंगन के सामने आकर्षक रंगोली सजाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया गया।