कोरबा: विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकाली जाएगी साइकिल रैली
Korba, Korba | Jun 4, 2026 विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में 7 जून, रविवार को कोरबा में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित यह रैली सुबह 7 बजे एसईसीएल वॉलीबॉल मैदान से प्रारंभ होकर घंटाघर चौक तक जाएगी और पुनः वहीं आकर समाप्त होगी। रैली में जनप्रतिनिधियों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसे