गोरखपुर: 5 मीटर का शॉर्टकट पड़ा जिंदगी पर भारी, निर्माणाधीन नाले में गिरकर बुजुर्ग की हुई मौत
गोरखपुर के असुरन-पिपराइच फोरलेन मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। निर्माणाधीन नाले को पार करने की कोशिश में एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी हंसराज यादव के रूप में हुई है, जो पिछले चार वर्षों से गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित लक्ष्मीपुर चौराहे पर चौरसिया डेयरी में काम