बिंदकी: नयापुरवा गांव में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, सीएचसी से हैलट अस्पताल कानपुर किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव में घरेलू विवाद के चलते राजेश उम्र 40 वर्ष पुत्र मोहनलाल ने सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे गंभीर हालत में सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए सोमवार तथा मंगलवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया।