बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में नियमों की अनदेखी कर पूर्व CMHO डॉ. हीरालाल ताबियार की सेवानिवृत्ति पर ढोल-नगाड़े, मरीजों को बढ़ी मुश्किलें
शहर के महात्मा गांधी अस्पताल परिसर में शनिवार दोपहर 3 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)डॉ. हीरालाल ताबियार के सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान मर्यादाओं और अस्पताल के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ीं। विदाई के उत्साह में समर्थकों द्वारा अस्पताल परिसर के भीतर ही ढोल-नगाड़े बजाए गए, जिससे भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।