देवबंद: देवबंद कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री से चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर वाइब्रेटर मोटर की बरामदगी की
सहारनपुर के देवबंद थाना पुलिस ने फैक्ट्री गोदाम से चोरी हुई वाइब्रेटर मोटर बरामद करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर भी बरामद कर ली। देवबंद थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी उत्तम सिंह ने 20 मई को फैक्ट्री के गोदाम से वाइब्रेटर मोटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।