नानपारा: नानपारा के एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
नानपारा तहसील परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। एसडीएम ने सभी को मिठाई वितरित कर शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।