सादुलशहर: गदर खेड़ा गांव में गैस सिलेंडर में गैस कम होने का मामला, रसद अधिकारी ने कराया मामला दर्ज
सादुलशहर थाना क्षेत्र के गदर खेड़ा गांव में गैस सिलेंडर में गैस कम होने के मामले में रसद अधिकारी ने सादुलशहर थाने में गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ मुकदमा करवाया है। सादुलशहर थाना प्रभारी ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रसद अधिकारी विनोद कुमार ने खाने में हाजिर होकर बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस कम दी जा रही थी।