लोहंडीगुडा: नारायणपाल पुल से इंद्रावती नदी में युवक ने लगाई छलांग, हुई मौत, नाविकों की मदद से शव निकाला गया
बस्तर जिले में नारायणपाल स्थित इंद्रावती नदी के पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही लोहंडीगुड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।