मुरैना नगर: मुरैना: CM की जल्दबाज़ी से सरकारी स्कूलों का 'महाकल्याण', गजक व सरसों की तारीफ की
मुरैना में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दौरे के दौरान दिलचस्प पल देखने को मिला। वे 70 करोड़ की लागत वाले आयुर्वेदिक महाविद्यालय की आधारशिला रखने पहुँचे और सांदीपनी विद्यालय की छात्राओं से बात भी की।मुरैना की गजक, सरसों व विकास की तारीफ करते हुए उन्होंने स्कूलों की लिस्ट देखते-देखते ही पूरे जिले के सभी सरकारी स्कूलों की नई बिल्डिंग बनाने की बड़ी घोषणा कर दी।