उचकागांव: नवोदय के छात्र आदित्य कुमार शर्मा का इसरो के 'युविका' कार्यक्रम के लिए चयन
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गोपालगंज के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य कुमार शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित 'युविका-2026' (युवा विज्ञानी कार्यक्रम) के लिए जगह बनाई है। आदित्य का चयन बेंगलुरु स्थित यू आर राव सैटेलाइट सेंटर (यूआरएससी) के लिए हुआ है।