इटखोरी: उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल चतरा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Itkhori, Chatra | Apr 26, 2026 जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना रहा। उपायुक्त ने विभिन्न वार्डों, ओपीडी कक्षों, इमरजेंसी यूनिट, प्रसूति वार्ड, शिशु वार्ड और दवा भंडारण कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थि