हरदोई: सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी आयोजित, 20,736 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2026 हरदोई में सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को आयोजित की जाएगी। जिले के आठ केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 20 हजार 736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के QR कोड जारी किए हैं। यह परीक्षा छह पालियों में संपन्न होगी।