मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता विषय पर एमबीबीएस छात्रों की पोस्टर प्रतियोगिता शुक्रवार दोपहर एक बजे करीब आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा. योगेश गोयल के नेतृत्व में किया गया, जिन्होंने विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। एचओडी डा. सरीना अग्रवाल ने छात्रों को ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, बचाव बताएं।