लखीसराय: लखीसराय उत्पाद पुलिस ने जिले में तीन जगहों पर छापेमारी कर चार शराब तस्करों और तीन शराबियों को गिरफ्तार किया
रविवार अपराह्न 12:28 बजे उत्पाद थाना लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार सूरजगढा थाना क्षेत्र में रामपुर शहीद द्वार के समीप से 40 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को तथा रामपुर रेलवे फाटक के समीप से 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर गिरफ्तार हुए. बड़हिया में उत्पाद थाना के समीप से तीन शराबी को गिरफ्तार हुए.