डुमरांव: ससुराल वालों ने दो बच्चों की मां को आशिक संग पकड़ा, बंधक बनाकर पीटा, फिर पुलिस को सौंपा
Dumraon, Buxar | May 5, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि उस समय हड़कंप गया, जब एक विवाहिता को उसके कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने पकड़ लिया। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, विवाहिता ने अपने प्रेमी को आधी रात घर बुलाया था। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई और दोनों को कमरे से पकड़ लिया गया।