पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में तीनमुहानी के पास से अपराध की योजना बनाते पांच अभियुक्त गिरफ्तार
पटना सिटी-1 SDPO अतुलेश झा ने सोमवार शाम 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान आलमगंज थाना क्षेत्र के तिनमुहानी के पास से अपराध की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।