चैनपुर: लिधकी गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 6 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
चैनपुर थाना पुलिस ने जमीनी विवाद से जुड़े मारपीट के एक मामले में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान लिधकी निवासी 44 वर्षीय लालजी भुइयां, पिता चलीतर भुइयां और 70 वर्षीय सुदामा भुइयां पिता चंद्रिका भुइयां के रूप में हुई है।