पीपलदा: कोटा इटावा स्टेट हाइवे 70 पर दीगोद के निकट कार व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर एक अधेड़ की मौत
Pipalda, Kota | Aug 1, 2024 कोटा इटावा स्टेट हाइवे 70 पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार दीगोद अस्पताल के निकट कार RJ20CH 3837 ने मोटरसाइकिल सवार अधेड़ कन्हैयालाल पुत्र विरधीलाल निवासी रामराजपुरा को टक्कर मार दी।घटना में अधेड़ की मौत हो गयी।पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।