देवास। आस्था, भक्ति और परंपरा का संगम… देवास की प्रसिद्ध बोल बम संग की कांवड़ यात्रा एक बार फिर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ देवास पहुंची है। पिछले करीब 30 वर्षों से निरंतर जारी यह कांवड़ यात्रा धाराजी से प्रारंभ होकर बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक पहुंचती है।
इस वर्ष यात्रा में करीब 1700 कांवड़ियों ने पंजीयन कराया है। यह यात्रा देवास जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए देवास पहुंची, जहां कांवड़ियों ने नगर भ्रमण किया। इसके बाद मंडी धर्मशाला में विश्राम के लिए रुके हैं।
श्रद्धालु कल सुबह बाबा महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक की आस्था के साथ उज्जैन की ओर आगे प्रस्थान करेंगे।
तीन दशक से चली आ रही यह यात्रा आज केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देवास जिले की आस्था, परंपरा और श्रद्धा की पहचान बन चुकी है।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews