झांसी: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर चलाया गया टिकट जांच अभियान, 152 प्रकरण दर्ज, एक लाख से अधिक राजस्व वसूला गया
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2025 मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। जिसमे 152 प्रकरण दर्ज हुए जिनसे 1 लाख 2 हजार 7 सौ रूपए रेल राजस्व वसूल किया गया।