झांसी: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- घनी बस्तियों में खुले में कचरा डाला जा रहा है
Jhansi, Jhansi | Mar 5, 2025 पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को झांसी मण्डलायुक्त विमल दुबे से मिला और नगर निगम द्वारा झांसी स्मार्ट सिटी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कानून 2016 का खुलेआम उल्लंघन करने का आरोप लगाया और बताया कि वर्तमान में घनी आबादी वाली बस्तियों में कचरा डाला जा रहा है।