8 दिन से लापता किशोरी का शव कुएं में मिला, सिविल डिफेंस टीम ने किया रेस्क्यू
उदयपुर जिले के झाड़ोल के बागपुरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर... 8 दिन पहले घर से लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी का शव आज गांव के ही एक गहरे कुएं से बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। मृतका की पहचान बागपुरा निवासी मुस्कान पुत्री प्रभुलाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आखिर 8 दिन से लापता किशोरी कुएं तक कैसे पहुंची, यह अब जांच का विषय है। फिलहाल पूरे गांव में घटना के बाद शोक और सनसनी का माहौल है।
#Udaipur #Jhadol #Bagpura #Muskan #BreakingNews Rajasthan