सिमडेगा: JSSC द्वारा आयोजित होने वाले झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सिमडेगा एवं एसपी ने की बैठक
जेएसएससी द्वारा आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर मंगलवार को 12:00 बजे डीसी तथा एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई ।बैठक में डीसी ने संबंधित विभाग के कर्मी अधिकारियों के साथ बैठक कर कदाचार मुक्त तरीके से सिमडेगा जिले की 11 केंद्रों में परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए।