उफनती नदी में 'मांझी' बना पिता... कंधों पर बैठाकर बेटे को पहुंचाया स्कूल
बिहार के बगहा में एक पिता ने अपने बेटे की पढ़ाई न रुके, इसके लिए उफनती नदी को कंधों पर बेटे को बैठाकर पार किया। तेज बहाव और जान के खतरे के बावजूद पिता का हौसला नहीं डगमगाया। वायरल वीडियो सिर्फ एक पिता के त्याग और संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि उन गांवों की हकीकत भी बयां करता है जहां हर बरसात में पुलों की कमी के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। यह तस्वीर एक पिता के प्यार के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
#Bagaha #Bihar #FatherLove #Emotional
Sadar, Lucknow | Jul 17, 2026