खरसिया: खरसिया को जल्द मिलेगी जाम से राहत, निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण, कार्य में तेजी के निर्देश
खरसिया में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का पालन करते हुए निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए। ROB बनने के बाद क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।