मंडला: बम्हनी बंजर में शर्मनाक वारदात, कांजी हाउस में गर्भवती गाय से दुष्कर्म करते युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया
Mandla, Mandla | Apr 20, 2026 जिले के बम्हनी बंजर में एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां एक युवक को देर रात कांजी हाउस के अंदर एक गर्भवती गाय के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश और हैरानी पैदा कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों को कांजी हाउस परिसर से संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी।