विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में चलाया स्वच्छता अभियान, किया घर-घर जनसंपर्क
विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री जी की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक ने सर्वप्रथम शास्त्री की प्रतिमा को नहला-धुला कर स्वच्छ किया, तत्पश्चात विधायक एवं मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह बघेल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।