भिखारीपुर में बिजलीकर्मियों ने ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट के आगमन पर किया विरोध प्रदर्शन
वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और आल इंडिया फेडरेशन ऑफ एम्प्लाइज एन्ड इंजीनियर के बैनर तले शुक्रवार को भिखारीपुर स्थित प्रबन्ध निदेशक कार्यालय के मुख्य द्वार पर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारी अभियंता और अवर अभियंता सुबह से ही मुख्य द्वार पर कंसल्टेंट गो बैक कंसल्टेंट गो बैक के नारे लगाए।