वाराणसी विकास प्राधिकरण ने बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया, भुगतान न करने वालों की संपत्तियां होंगी निरस्त
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपत्ति अनुभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें बकायादारों से बकाया वसूली, किराये पर आवंटित संपत्तियों के भुगतान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई।