महरौनी: छिल्ला के पास तेज रफ्तार बाइक पुलिया में टकराने से एक की मौत, दूसरा गंभीर, घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया
छिल्ला के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।दुर्घटना के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को ही इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टर्स की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे की हालत फिर बनी हुई थी। उक्त घटना का वीडियो सोमवार दोपहर करीबन 2:00 बजे से वायरल हो रहा है।