बीना: ग्राम ढांड में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | May 21, 2025 28 वर्षीय मेघराज पिता जगदीश पटवा निवासी ग्राम ढांड ने अपने घर के बाहर दीवार पर फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या खाली। जब परिजन सुबह शौच के लिए निकले तब युवक को घर के बाहर दीवार पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही भानगढ़ थाने से प्रधान आरक्षक इरफान एवं आरक्षक योगेश शर्मा पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से शव को फांसी के फंदे से उतारा।