बीना: यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीना तहसील प्रांगण में किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
Bina, Sagar | May 20, 2025 बीना में लगातार बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीना तहसील प्रांगण में प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है। मंगलवार दोपहर 1:00 सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की है।