बीना: गांधी तिराहे के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Bina, Sagar | May 20, 2025 डायल 100 नंबर को सूचना मिली थी कि गांधी तेरह के पास अज्ञात व्यक्ति बेहोशी हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने है डायल 100 नंबर आरक्षक अभिषेक एवं पायलट इमृत सेन पहुंच गए और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन व्यक्ति की रास्ते में मौत हो गई। जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने बीना थाने को दी है।