बाढ़: बाढ़ उमानाथ के सौंदर्यीकरण हेतु निर्माण कार्य में अतिक्रमण बनी बड़ी बाधा, अधूरे निर्माण से श्रद्धालु परेशान
Barh, Patna | Jun 29, 2026 बाढ़ उमानाथ मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का काम महीनों से अधूरा पड़ा है।स्थानीय श्रद्धालुओं ने सोमवार को लगभग 12 बजे बताया कि परिसर में जगह-जगह मिट्टी, बालू और निर्माण सामग्री फैली होने से और निर्माण कार्य में देरी होने से धार्मिक अनुष्ठानों में दिक्कत आ रही है। वहीं संवेदक से ऑफ कैमरा बात की गई, तो उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में अतिक्रमण से देरी हो रही।