आज़मगढ़: रानीपुर हत्याकांड का पुलिस ने 5 दिन बाद किया खुलासा, दोस्त ने मारी गोली, दो गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में हुए प्रॉपर्टी डीलर चलचित हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा करते हुए मृतक के ही दो करीबी साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जमीन की खरीद और पैसे के लेनदेन में हुए विवाद में दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया पुलिस ने उमाशंकरऔर वीरेंद् के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया