श्री गंगानगर: UDH सचिव से मिलने के बाद विधायक ने कहा, भ्रष्टाचार की होगी जांच
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 2, 2026
UDH सचिव से मिलने के बाद विधायक जयदीप बिहानी ने शनिवार दोपहर 3:00 बजे मीडिया से रूबरू होते हुए कहा आरयूआईडीपी के द्वारा लगातार जो शहर के अंदर भ्रष्टाचार किया गया है। शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही ऐसे में अब पूरे भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाएगी। विधायक ने मारपीट के मामले में कहा कि UDH के सचिव को पूरे मामले से अवगत करवाया गया।