जमुई: जमुई में दिनदहाड़े शिक्षक को तीन हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | May 29, 2026 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मारकर इलाके में सनसनी फैला दी। घायल शिक्षक की पहचान मटिया पंचायत की मुखिया महामुनि देवी के पुत्र गौतम दास के रूप में हुई है, जो लखीसराय जिले के कजरा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है।