जहानाबाद: दयाली बिगहा गांव में पोकलेन ड्राइवर से मारपीट और फायरिंग मामले में 2 लोग गिरफ्तार
बीते 2 अप्रैल को जहानाबाद के ओकरी थानांतर्गत दयाली बिगहा में मंडई बियर परियोजना स्थल पर पोकलेन ड्राइवर के साथ छह नकाबपोश अपराधियों द्वारा मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, इस बात की जानकारी एसडीपीओ घोसी संजीव कुमार ने गुरुवार को दी जबकि इस मामले में अन्य गतिविधियां संध्या करीब 6 बजे तक भी जारी है।