जांजगीर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जांजगीर में पेट्रोल पंप के पास मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जांजगीर-चांपा में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन आयोजित किया गया।