कठूमर: विनीत प्रकरण में जांच से नाराज परिवार ने 10 अप्रैल से आमरण अनशन की चेतावनी दी
खेरली के बहुचर्चित विनीत प्रकरण में पुलिस जांच से असंतुष्ट पीड़ित परिवार ने 10 अप्रैल से कठूमर उपखंड कार्यालय पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। थान सिंह सिनसिनवार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कई गांवों में जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामले को आत्महत्या मानकर गंभीर चार्ज नहीं की थी।