बरहरुवा: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सफल क्रियान्वयन हेतु प्रखंड कार्यालय में सेविकाओं को किया गया प्रशिक्षित
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बरहरवा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास के अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविकाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया ।इस दौरान झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।