बरहरुवा: उन्नति के पहिया अभियान के तहत बरहरवा में बीडीओ ने किया साईकिल वितरण का शुभारंभ
बरहरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष सोमवार को उन्नति के पहिया अभियान के तहत साइकिल का वितरण कल्याण विभाग के द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ बीडीओ सनी कुमार दास एवं बीस सुत्रीय अध्यक्ष अशोक दास एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस बाबत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 99 छात्रों के बीच साइकिल वितरण किया गया।