देवघर: संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर देवघर परिसदन में बैठक हुई
संथाल परगना कमिश्नर की अध्यक्षता में शनिवार शाम 4:00 बजे परिसदन के सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संथाल परगना कमिश्नर ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश विदेश से बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं ऐसे में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।