रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र जिले के आनंद राज ने पास की UPPCS परीक्षा, हनुमान जी के सामने मत्था टेककर फूट-फूट कर रोए, वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज में रहकर UPPCS की तैयारी करने वाले सोनभद्र जिले के आनंद राज ने UPPCS की परीक्षा पास कर ली है आनंद राज को जैसे पता चला कि उनकी 22वीं रैंक आई है तो वह प्रयागराज के सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पहुंच गए और हनुमान जी के सामने मत्था टेक फूट-फूट कर रोने लगे जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 2 बजे वायरल हुआ काफी देर तक आनंद राज भगवान के सामने हाथ जोड़ रोते रहे।