बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में जनसुराज के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदम्बा स्थान मंदिर के समीप होटल अतिथि के सभागार में जनसुराज के पदाधिकारियों ने बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशियों को लेकर विचार विमर्श किए।